श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली स्थित राम मंदिर प्रांगण में अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर रामजन्म, अहिल्या तारण तथा ताड़का वध की लीलाओं का मंचन हुआ। लीला में दर्शाया गया कि मिथिला से निमंत्रण पाकर गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुरी की ओर रवाना होते हैं। मार्ग में राम द्वारा अहिल्या का उद्धार किया गया तथा राक्षसी ताड़का, मारीच और सुुबाहु का संहार दिखाया गया। मुख्य अतिथि व्यास मधुसूदन घिल्डियाल रहे। इस दौरान पार्षद कुसुम लता बिष्ट, सुनीता गैरोला, भावना चौहान और मीना देवी आदि मौजूद रहे। संचालन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक दर्शन थपलियाल ने किया।