बलूनी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस मनाया गया। इस मौके पर जूनियर वर्ग की अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में अक्षित रावत, अवनि जखमोला और दिव्यांशी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, निदेशक अभिलाषा भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जूनियर वर्ग की अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 6 में अक्षित रावत, अग्रिमा बड़थ्वाल, संस्कृति बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अवनि जखमोला ने प्रथम, सार्थक कुमार व सुरभि गुसाईं ने संयुक्त रूप से द्वितीय और तरूषी पटवाल ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा 8 में दिव्यांशी रावत, याशी चौहान, अग्रिमा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में माला नेगी और बबीता कुकरेती शामिल रहे।