फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घर से डेढ़ किमी दूर झाड़ियों से मिला आदित्य का शव, बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुर्ठेता के तोक कोटा तल्ला में गुलदार के हमले में मृत पांच वर्षीय मासूम आदित्य का शव देर रात को झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। आदित्य की मौत के बाद शोकस्वरूप मंगलवार को देवियोंखाल बाजार के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। घटना के बाद से मां अर्चना देवी, पिता देवेंद्र सिंह, नाना भारत सिंह, नानी सरोजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिखणीखाल तहसील के कानूनगो प्रीतम सिंह रावत ने बताया कि गुलदार के हमले की सूचना पर वन विभाग, राजस्व विभाग और रिखणीखाल थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। रात को सभी बच्चे की तलाश करते रहे। रात करीब एक बजे डेढ़ किमी दूर बच्चे का शव झाड़ियों में बरामद हुआ। गुलदार बच्चे की जांघ और पेट का कुछ हिस्सा खा चुका था। उधर, रिखणीखाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर सोमवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने के लिए अनुमति लेने के निर्देश दिए। घटना के बाद मंगलवार को कोटा और उनेरी गांवों में मातम पसरा रहा। लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें