फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीओ के माध्यम से 25 हजार रुपये लेकर बैकडोर से चौकीदार की नौकरी देने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटद्वार के झंडाचौक पर मंत्री रेखा आर्य का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सीके जखमोला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने झंडाचौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर रुपये लेकर बैक डोर से नौकरी दिलाने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। दूसरी ओर, प्राइवेट कंपनी को हायर कर उसके माध्यम से अपने लोगों को बैकडोर से एंट्री दे रही है। कर्नल अजय कोठीयाल (रि.) ने भी कंपनी के लिए आवेदन किया और जैसे ही कंपनी से संबंधित एनजीओ के खाते में 25 हजार रुपये जमा कराए। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, राजेंद्र जजेड़ी, हरस्वरूप वेदवाल, जयपाल राणा, गौरव रावत, आकाश ढौंडियाल, संजीव चमोला, नवीन, नीरज, कमल, सुनिता बिष्ट, जीवन जलाल, अनीता साहनी, विनीता सैनी, मनोहर सिंह, महेंद्र सिहं, रजनी रावत, सुवोद ममगाईं, भाष्कर बुढाकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें