फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छत से गिरकर युवक की मौत

Tue, 26 Mar 2024 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला निवासी मोनू उर्फ सत्यप्रकाश (28) पुत्र प्रवीन सिंह को परिजन रविवार रात को 11:00 बजे करीब गंभीर हालत में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि मोनू किसी काम से अपने दो मंजिला भवन की छत पर गया था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर आ गिरा। उसके नाक से खून आ रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें