फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घात लगाए गुलदार ने किया हमले का प्रयास, भतीजे ने बचाई ताई की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को ग्राम सभा देवराड़ी के चलकुड़िया तोक में घात लगाए एक गुलदार ने वृद्ध महिला पर हमले का प्रयास किया। इस बीच डंडा लेकर मौके पर पहुंचे भतीजे ने गुलदार पर डंडा फेंककर ताई की जान बचाई।ग्रामसभा देवराड़ी की चलकुड़िया तोक निवासी गुड्डी देवी (65) ने बताया कि वह रविवार शाम करीब सवा छह बजे घर के समीप स्थित गोशाला में गाय को घास देकर वापस घर आई तो अचानक ही उनकी नजर छत पर खड़े गुलदार पर पड़ी। गुलदार हमले करने को तैयार था। उनके शोर मचाने पर उनका भतीजा शांता कुंडलिया डंडा लेकर बाहर आया। उसने गुलदार पर डंडा फेंका, जिससे गुलदार भाग गया। शांता कुंडलिया ने बताया उनके द्वारा गुलदार को भगाने के बाद वह पुनः लौट कर उनकी ताई के घर की छत पर आ धमका। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद गुलदार छत में रेलिंग लगी होने के कारण घबराकर छत के चक्कर काटने लगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र रावत ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। श्रीकोट के गवांणी गांव निवासी समाज सेवी जितेंद्र नेगी ने बताया कि पोखड़ा ब्लॉक में श्रीकोट व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को तीसरे दिन भी गुलदार की मूवमेंट कहीं नजर नहीं आई है। वनकर्मी अब भी क्षेत्र में बने हुए हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन




उधर, कोटद्वार भाबर के पदमपुर मोटाढाक में सोमवार दिन दहाड़े करीब सुबह दस बजे बाल भारती स्कूल के पास गुलदार दिखाई दिया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने रविवार शाम को वन कर्मियों के साथ संभावित स्थानों में पटाखे फोड़े। पार्षद सौरभ नौडियाल ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें