फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आबादी में घुसा टस्कर हाथी, रौंदी दलहन की फसल, चहारदीवारी की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-40 जशोधरपुर में रविवार रात को एक टस्कर हाथी आबादी क्षेत्र में घुस गया और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त करने के बाद दलहन की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सतीश धूलिया, प्रदीप सिंह रावत, यशपाल सिंह, अनिल लखेड़ा, कमल देवी, दिनेश चंद्र लखेड़ा और अरुण गुसाईं ने बताया कि रविवार रात करीब 11:00 बजे यूपी के बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से एक टस्कर हाथी कंचनपुर हल्दूखाता आबादी में घुस गया। हाथी कृष्णा देवी के घर की चाहरदीवारी तोड़कर उनके खेत में आ गया। यहां हाथी ने उनकी गहथ की फसल रौंद डाली। उसके बाद हाथी चंपा उनियाल के खेत में घुसा और उनकी गहथ की फसल चट करने लगा। लोगों ने जब हाथी की चिंघाड़ सुनी तो वो मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाने में सफल हुए। क्षेत्रीय पार्षद मनीष नैथानी और काश्तकारों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार और टस्कर हाथी की लगातार धमक बनी हुई है। हाथी खेतों में घुसकर लोगों की धान, गहथ, उड़द और सोयाबीन की फसलों को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहा है।

.



कंचनपुर हल्दूखाता में हाथी की ओर से स्थानीय काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कर जल्द ही मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विपिन चंद्र जोशी, रेंजर कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें