फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड की चाहरदीवारी टूटी, खोह नदी में जा रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी के किनारे पूर्व में बने ट्रंचिंग ग्राउंड की चाहरदीवारी तीन जगह से टूटी होने के कारण कचरा नदी में जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों का दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही चाहरदीवारी नहीं बनाई गई तो वे नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम कोटद्वार की लापरवाही के चलते खोह नदी के किनारे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की चाहरदीवारी पिछले दो महीने से टूटी हुई है, जिसके चलते बारिश में यहां का कचरा नदी में जा रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से सनेह पट्टी के रतनपुर और कुंभीचौड़ के ग्रामीण परेशान हैं। रतनपुर (सनेह) के निवासी ग्रामीण वीरेंद्र बुड़ाकोटी, शशिधर प्रसाद, महेंद्रपाल रावत, बबीता बुड़ाकोटी, अर्चना देवी व विजय कोटनाला का कहना है कि ग्रामीण नगर निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से कचरे से उठ रही दुर्गंध और कचरे के नदी में बहने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालकर चले जाते हैं, लेकिन टूटी हुई चाहरदीवारी की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के साथ कचरा बहने से रामगंगा नदी की सहायक खोह नदी प्रदूषित हो रही है।

खोह नदी के किनारे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की चाहरदीवारी की मरम्मत के लिए आगणन तैयार कर दिया गया है। जल्द ही चाहरदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें