फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बंद है कोटद्वार से लगने वाला हावड़ा कोच, गढ़वाल के रेल यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर कोटद्वार से लगने वाले हावड़ा कोच को पुन: शुरू कराने की मांग की है। मंच ने जनप्रतिनिधियों पर कोटद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाया। नागरिक मंच के अध्यक्ष विनोद कुकरेती और महामंत्री मनीष भट्ट ने रेल मंत्री को भेजे ज्ञापन में कोटद्वार की महत्ता को देखते हुए करीब दो साल से बंद हावड़ा कोच को पुन: शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर भेजा है, वे रेल सेवाओं को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। गढ़वाल के रेल यात्री डेढ़ साल से लखनऊ और हावड़ा समेत पूर्वोत्तर भारत आने और जाने के लिए नजीबाबाद और मुरादाबाद स्टेशनों पर धक्के खा रहे हैं। इन रेल यात्रियों में अधिकतर सैनिक और उनके परिजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


22 जुलाई, 2016 से बंद है कोटद्वार का हावड़ा कोच
कोटद्वार। गत 22 जुलाई, 2016 की रात सुखरो नदी के उफान से सुखरो रेल पुल के पिल्लर बह गए थे। तब से हावड़ा एक्सप्रेस में कोटद्वार से लगने वाला कोच बंद है। करीब एक साल बाद रेल का नया पुल बनने के बाद अन्य सेवाएं तो बहाल हो गईं, लेकिन हावड़ा का कोच नहीं लगा। नागरिक मंच के पूर्व महामंत्री हरीश भदूला, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत का कहना है कि कई मंचों में यह बात उठाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें