कोटद्वार। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने शुुुुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित शिशु वर्ग और बाल वर्ग की बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में मंगलेश (कालसी), इशमा (ग्वालदम), अक्षय कुमार (अटकफार्म), अनीषा ममगाईं (पौड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मी. दौड़ में मंगलेश (कालसी), करीना (ग्वालदम), भरत सिंह (लालढांग), प्रिया नौटियाल (तपोवन), 400 मी. रेस में धर्मेंद्र (जानकीनगर), किरन (बाबूगढ़), मनीष नेगी (नागणी), अनीषा पांडेय (विकासनगर), ऊंची कूद में सुजल (देवप्रयाग), प्रिया प्रताप (रानीपुर), शुभम (घंडियाल), अनीषा (पौड़ी), लंबी कूद में सत्यम (रानीपुर), अंजना (चिन्यालीसौड़), दिनेश (अटकफार्म), सिमरन (पुनाड़), गोला फेंक में कृष (श्रीनगर), वैष्णवी (मायापुर), शिवम (अटकफार्म), सारा रावत (ल्वाली) ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। खोखो प्रतियोगिता में टिहरी, पौड़ी, देहरादून, कबड्डी में टिहरी व देहरादून ने बाजी मारी।
इस अवसर पर खेलकूद प्रदेश निरीक्षक एसपी बंगवाल, प्रांत शारीरिक प्रमुख रविंद्र रावत, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, संभाग क्रीड़ा प्रमुख रणवीर निर्मोही के अलावा सभी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक मौजूद थे।
-फोटो