फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वन प्रभाग के श्रमिकों ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के दैनिक श्रमिकों का अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यबहिष्कार, धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को दैनिक श्रमिकों ने अपने कार्य का बहिष्कार कर डीएफओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग के आला अधिकारियों पर हठधर्मिता निभाने का आरोप लगाया। कहा कि उनके कार्यबहिष्कार को पांच दिन हो गए, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके कारण वर्षों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जंगलों की रक्षा में जुटे श्रमिक मायूस हैं।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, रोशन प्रह्लाद, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, गुरुमुख, सोहन सिंह बिष्ट, कल्पेश्वर जुयाल, ताजवर सिंह, राजेश चंद, भोपाल सिंह, अशोक कुमार, कमलेश नैथानी, नीरज रावत, प्रभुदयाल, दीपक चौधरी, देवेंद्र रावत, रविशंकर, त्रिलोक चंद, रूपेश रावत, नीरज रावत व दर्शन सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें