कोटद्वार। महर्षि कण्व योग समिति एवं डू समथिंग सोसाइटी की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेल गए, जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल और एमकेवीएन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा।
बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुुुुभारंभ डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी ने किया। क्वार्टर फाइनल में बलूनी पब्लिक स्कूल ने डीएवी को, एसजीआरआर ने जीआईसी कोटद्वार को, एमएसके ने एमवीएम को और एमकेवीएन ने जानकीनगर विद्या मंदिर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में बलूनी ने एसजीआरआर को, एमकेवीएन ने एमएसके को पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। महर्षि कण्व योग समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह पौने पांच बजे सामूहिक योग और इसके बाद अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, प्रमोद रावत, सतेंद्र रावत, विपिन रावत, सतीश मौर्य, सूरज रमोला ने निभाई।