फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडामंडी में एक कनस्तर पानी के लिए एक किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक में दर्जनों गांवों के केंद्र स्थल डाडामंडी बाजार में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति की किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह है कि लोग एक दूर से पानी ढो रहे हैं। बाजार में लगे हैंडपंप के भी खराब होने से ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश चंद्र डोबरियाल, सत्यपाल सिंह, विजय कुमार, पुष्कर सिंह, ग्राम प्रधान बौंठा संतोषी देवी ने बताया कि बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए द्वारीखाल स्थित कोलागाड़ से पेयजल लाइन बिछाई गई है। पानी न होने के कारण स्टैंड पोस्ट भी शोपीस बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की किल्लत होने के समय लोग बाजार में हैंडपंप से काम चला लेते थे, लेकिन एक सप्ताह से हैंडपंप भी खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल किल्लत और हैंडपंप की मरम्मत के बारे में जल संस्थान के कर्मचारियों को सूचना दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है बाजार में दो हैंडपंप है, जिसमें तल्ला बाजार जीप स्टैंड के सामने वाले हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। अवर अभियंता राहुल शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से विभाग को पेयजल किल्लत और हैंडपंप खराब होने की सूचना नहीं दी गई है। जल्द ही हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें