फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करवाना सराहनीय पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी की यहां हुई बैठक में पदाधिकारियों ने सरकारी और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के निर्णय को सराहनीय पहल बताया। कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ सरकारी और निजी क्षेत्र में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल हर साल फीस में मनमानी बढ़ोतरी कर रहे हैं। साथ ही हर साल किताबें भी बदल रहे थे। प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करके पुस्तकों के नाम पर महंगी फीस वसूलने वाले विद्यालयों पर लगाम लगाई है। प्रदेश के सभी अभिभावक विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के पक्ष में हैं। कहा कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने से प्राइवेट पब्लिशरों और प्राइवेट स्कूलों के हर साल नई किताबें लागू कर मुनाफा कमाने की नीति पर रोक लगेगी। बैठक में मनीष राणा, भीम बिष्ट, मधूसूदन हिंदवाण, संजय कुमार, दिनेश गुसाईं, दीपक बड़थ्वाल, अजीम हैदर, नवीन पुंडीर व विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें