फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानवता को समर्पित है हंस फाउंडेशन: माता मंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। कल्जीखाल के खुगशा स्थित श्री झालीमाली देवी मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हंस कल्चरल सेंटर और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन मानवता को समर्पित है। शुक्रवार को आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान समारोह में माता मंगला जी और भोले जी महाराज की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कार्यक्रम में माता मंगला ने कहा कि सतपुली, हरिद्वार और हल्द्वानी में हंस फाउंडेशन के अस्पताल जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। हजारों लोग अभी तक चिकित्सा सेवा का लाभ उठा चुके हैं। बेहद निम्न दरों पर हंस फाउंडेशन के अस्पताल चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। हंस फाउंडेशन भले ही देश के अन्य 28 राज्यों में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है, लेकिन उनका मुख्य फोकस उत्तराखंड पर ही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और साथियों ने अपनी जागर प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर समिति की ओर से माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज को अंग वस्त्र, फिल्म तैल चित्र भेंटकर सम्मानित किया। परमेश्वर खुगशाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल ने किया। इस मौके पर श्रीझाली माली मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खुगशाल, श्रीकृष्ण खुगशाल, महावीर खुगशाल, दिगमोहन सिंह नेगी, गोकुल सिंह नेगी, कैलाश थलेड़ी व राजेश खुगशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें