सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तराखंड की ओर से कोविड-19 के दौरान अपने गांव लौटे प्रवासियों और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के तहत शनिवार को आयोजित साक्षात्कार में 63 प्रोजेक्टों का चयन किया गया।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने अभ्यर्थियों के ऑनलाइन साक्षात्कार लिए। महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन साक्षात्कार में 425 इकाईयों की स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 75 आवेदनों में से 63 लाभार्थियों का चयन किया गया।