फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होगी भर्ती के लिए दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तरकाशी और टिहरी के युवाओं ने एक दिन पहले ही कोटद्वार में डेरा डाल दिया है। इसके चलते होटल, धर्मशालाएं और लॉज फुल हो गए हैं। दौड़ सीसीटीवी की निगाह में होगी।
विज्ञापन

तीन से 14 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती को देखते हुए एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कोतवाली में ऑटो और होटल-टैंट हाउस के मलिकों की बैठक ली। उन्होंने ऑटो चालकों को वाहन ओवर लोड नहीं करने और भर्ती होने के लिए पहुंचने वाले युवाओं से मनमाना किराया नहीं वसूलने के निर्देश दिए।
उधर, आर्मी ने कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में पूरा भर्ती कार्यालय खोला है। युवाओं केे नियंत्रित करने के लिए मिल्ट्री पुलिस की तैनाती की गई है। दौड़ के फिनिसिंग प्वाइंट पर पारदर्शिता रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया रात के दो बजे काशीरामपुर तल्ला से शुरू की जाएगी, जिसमें पहले युवकों को काशीरामपुर तल्ला में एकत्र होना है। निर्धारित समय में युवाओं को दौड़ पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें