फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने किया कोटद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवनियुक्त गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने सोमवार शाम कोटद्वार पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। आपदा पीड़ितों ने इस मौके पर उन्हें अपनी दिक्कतें बताई। कमिश्नर ने पीड़ितों को उनकी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करना तो संभव नहीं है, लेकिन पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। आपदा से हुई सार्वजनिक संपत्तियों का आकलन करवाया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को कौड़िया कैंप, आर्मी क्षेत्र, रिफ्यूजी कालोनी, देवीरोड, आर्मी के एमटी कैंप और सीएसडी कैंटीन क्षेत्र में कमिश्नर दिलीप जावलकर और डीआईजी पुष्पक ज्योति ने अधीनस्थों के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ सेना के अधिकारी भी थे। मंडलायुक्त जावलकर ने एसडीएम राकेश तिवारी से आपदा से हुए नुकसान, जानमाल की क्षति समेत पूरी जानकारी हासिल की। रिफ्यूजी कालोनी में कई घरों के अंदर जाकर कमिश्नर ने बाढ़ से उपजे हालात की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा बीते अभी दस दिन हुए हैं। सरकारी मशीनरी ने तेजी से कार्य कर हालात को सामान्य किया है।
उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान, टूटी सड़कों की मरम्मत समेत सभी जरूरी कार्य करवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। पनियाली गदेरे से सीएसडी कैंटीन और एमटी कैंप की सुरक्षा के लिए वायरक्रेट और सुरक्षा दीवार बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें