कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) की ओर से राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह के तहत आर्य कन्या इंटर कालेज में गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को एनएसएस के मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने गोष्ठी का शुुुुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने खानपान में मौसमी फल, सब्जी और दालों का अधिक उपयोग करना चाहिए। मुख्य वक्ता पूर्व प्रवक्ता सिंधु नेगी ने कहा कि कुपोषण को दूूर करने के लिए मिड डे मील के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘बेटर न्यूट्रीशियन की टू डिवलपमेंट’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें माधवी सैनी प्रथम, ममता सैनी द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेनू नेगी, अल्का बिष्ट, हेमा अग्रवाल, सरिता बहुगुणा, कीर्ति ध्यानी, दमयंती नेगी, राकेश नेगी, राजेंद्र उनियाल, सुनीता रावत आदि मौजूद थे।