फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस चुने जाने पर पूर्व छात्र नवोदित वर्मा का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र नवोदित वर्मा के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में नवोदित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता हासिल करने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से प्रयास कर कठिन से कठिन मुकाम हासिल किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश मंत्री पंडित राजेंद्र अणथ्वाल ने कहा कि जिस तरह सोना तपकर कुंदन बनता है, उसी तरह मजबूत इरादों के साथ प्रयास करने से सफलता अवश्य ही मिलती है। संजीवनी संस्था के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने कहा कि सभी के भीतर कुछ न कुछ प्रतिभा अवश्य होती है। जरूरत इस बात की है कि उस प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास किया जाए।
इस मौके पर श्री गुरुराम राय मिशन के उपाध्यक्ष डा. आरपी ध्यानी और प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने नवोदित वर्मा को शॉल ओढ़ाकर और मां सरस्वती की मूर्ति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरीश उनियाल, प्रधानाचार्य बीएस रावत, पूर्व प्रधान सीपी नैथानी, उप प्रधानाचार्य नीरजा गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन बीना वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें