फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरा किया: सुरेंद्र नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय इंटर कालेज हीराखाल के उच्चीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए थे, उनको पूरा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी ने इंटर की कक्षाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से किए वायदों को पूरा करने का प्रयास किया। उसी के अंतर्गत हीराखाल को राजकीय इंटरमीडिएट कालेज का दर्जा शामिल था। ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने कहा कि हीराखाल का उच्चीकरण होने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीमा रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्राम प्रधान पंबा राजपाल सिंह राणा, ग्राम प्रधान उड्डा राजेश सिंह, ग्राम प्रधान नौगांव मल्ला राजेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान कोलसी दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुकंडी सुदेश जोशी सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। मंच का संचालन सत्यपाल रावत ने किया।
विज्ञापन


-फोटोेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें