फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों के लिए राजकीय प्रधानाचार्यों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन की पौड़ी इकाई की हुई बैठक में प्रधानाचार्यों ने नौ सूत्री मांगों के निराकरण के लिए हुंकार भरी। इस मौके पर उन्होंने दस साल से एक ही पद पर कार्यरत प्रधानाचार्यों को चयन वेतनमान, एसीपी देने की मांग की।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हुई एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत और सचिव बृजमोहन ममगाईं ने नौ सूत्री मांगों के निराकरण न होने पर रोष जताया। कहा कि सितंबर, 2016 में प्रधानाचार्यों की विलंब पदोन्नति होनी चाहिए। पदोन्नति से छूटे प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाय। बैठक में समान वेतनमान में कार्यरत पदोन्नत साथियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिए जाने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, सत्र लाभ में विषय एवं समयसारिणी की बाध्यता समाप्त कर शासन स्तर से स्वत: ही सत्रलाभ का शासनादेश निर्गत करने की मांग की गई। सदस्यों ने 58 वर्ष से अधिक, विकलांग और दुर्गम में कार्यरत प्रधानाचार्यों को सुगम में लाने और एलटी/प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक में पदोन्नति सूची अविलंब निर्गत करने की मांग की गई। बैठक में एसोसिएशन के संयोजक शंकरदत्त गौड़, रवींद्र रावत, ललन बुड़ाकोटी, मनारेमा ढौंडियाल, रमेश कुकरेती, पुष्पा धस्माना समेत सात विकासखंडों के प्रधानाचार्य मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें