कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा की दूसरे दिन हुई शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी कुंभीचौड़ के पवन, सीनियर बालक वर्ग में पंकज जोशी और सीनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज पौखाल की प्रेरणा ने बाजी मारी।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में राइंका कण्वघाटी के मोहित ने प्रथम, मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर के आयुष ने द्वितीय व रोहित अग्रवाल विद्या मंदिर के शिव कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर चक्का फेंक प्रतियोगिता में रोहित अग्रवाल विद्या मंदिर मोटाढांक के रोहित रावत प्रथम, राइंका कुंभीचौड़ के अंकित द्वितीय व राइंका कुंभीचौड़ के राम निवास तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में राइंका कुंभीचौड़ के पवन को प्रथम, आदर्श पब्लिक स्कूल के जॉनसन को द्वितीय व रोहित अग्रवाल विद्या मंदिर के परवेंद्र को तृतीय स्थान मिला।
सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में इंटर कालेज मोटाढांक के गौरव कुमार प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय व राइंका सिगड्डी के जितेंद्र तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में इंटर कालेज पौखाल की प्रेरणा को प्रथम व राजकीय इंटर कालेज घमंडपुर की साक्षी को द्वितीय घोषित किया गया। सीनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में राइंका कुंभीचौड़ के पल बहादुर ने प्रथम, राइंका मटियाली के सौरभ बिष्ट ने द्वितीय व राइंका दुगड्डा के अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में राइंका सिगड्डी के पंकज जोशी को प्रथम, इंटर कालेज कालागढ़ के आशुतोष को द्वितीय व राइंका धोबीघाट के अशोक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के संचालन में ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंत, धीरेंद्र रावत, राकेश केष्टवाल, सिद्वार्थ कोटनाला, संजीव चंद्र, सतपाल असवाल, पंकज शर्मा, धीरेंद्र कंडारी, प्रदीप रावत, अनीता बिष्ट व मुकेश सुंद्रियाल आदि का सहयोग रहा।
-फोटो