फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता ने एक व्यक्ति पर लगाया अश्लील बातें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड निवासी एक महिला अधिवक्ता ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन से अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने इस संबंध में बाजार चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को तहरीर देते हुए अधिवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिस पर उसने व्यक्ति को गलत नंबर बताकर फोन काट दिया, लेकिन व्यक्ति उसे दोबारा फोन करने लगा। जब उसने व्यक्ति का फोन उठाना बंद कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करना लगा और बात न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें