फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 47 लोग डेंगू पॉजिटिव, प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को 47 लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। डेंगू को नियंत्रण करने के लिए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के सभी प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिक को डेंगू के मरीजों की सूची तैयार करने के सख्त दिर्नेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटद्वार के नौ डेंगू कंटेनमेंट जोन का दौरा कर मरीजों की जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों का समूचा रिकार्ड रखने और बेस अस्पताल को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




एसीएमओ पौड़ी डॉ. एसडी वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कर्मियों ने 93 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इसमें 26 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले। रैपिड एंटीजन टेस्ट में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बेस अस्पताल की फीवर क्लीनिक में डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले 86 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। जिसमें 23 लोग डेंगू पॉजिटिव आए। बेस अस्पताल में 17 लाेगों के एलाइजा टेस्ट में 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र के सभी प्राइवेट अस्पतालाें और क्लीनिक प्रबंधन को मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर, रैपिड में पॉजिटिव की संख्या और एलाइजा में पॉजिटिव की संख्या की जानकारी का रिकार्ड रखने और इसकी जानकारी बेस अस्पताल में बनाए गए कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है। चेताया कि डेंगू के मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें