फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन शनिवार को पौड़ी जिले की सतपुली, श्रीनगर और चौबट्टाखाल तहसील और चमोली जिले की पोखरी और चमोली तहसील के 4008 युवा भर्ती रैली में पहुंचे। इनमें से 583 ही दौड़ पूरी कर पाए।
काशीरामपुर तल्ला खेल मैदान में रात के दो बजे पुलिस ने युवाओं को मैदान में एकत्रित किया और उसके बाद लाइन पर लगाकर कैंप के भर्ती क्षेत्र में प्रवेश कराया। शुरुआत में कई युवा प्रारंभिक ऊंचाई नाप में बाहर हो गए। इसके बाद युवकों को 1600 मीटर दौड़ कराई गई, लेकिन करीब 3425 युवा दौड़ में बाहर हो गए। 583 को आगे की भर्ती कार्रवाई के लिए भेजा गया, जहां उनका शारीरिक परीक्षण किया गया। युवाओं ने छाती का नाप दिया, बिम खींचे और लंबी कूद मारकर शारीरिक फिटनेस का परिचय दिया।
विज्ञापन

सेना भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि भर्ती के लिए 4706 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। भर्ती के लिए 4008 युवा मैदान में पहुंचे। इसमें से 583 युवक निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पाए। चयनित युवाओं का बायोमीट्रिक पंजीकरण कराने के बाद शारीरिक परीक्षण और मेडिकल कराया गया।

श्री सिद्धबली मंदिर समिति ने लगाया निशुल्क लंगर
कोटद्वार में सेना भर्ती के लिए गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे हजारों युवाओं के सोने खाने की परेशानी को देखते हुए श्री सिद्धबली मंदिर समिति ने कोटद्वार के गुरुद्वारे में निशुल्क खाने का लंगर और युवाओं के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से लगाए गए लंगर में प्रतिदिन सैकड़ों युवा भोजन कर रहे हैं और निशुल्क ठहर रहे हैं।
विज्ञापन


चमोली जिले की चार तहसीलों की आज होगी भर्ती
रविवार को चमोली जिले की जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती के लिए कुल 4731 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें