फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने नंदपुर और हल्दूखाता चौकी पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में विरोध में भाबर क्षेत्र के ग्रामीणों और यूकेडी का धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने कलालघाटी और मोटाढांक पट्टी की पटवारी चौकियों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण कलालघाटी पट्टी की हल्दूखाता स्थित पटवारी चौकी और मोटाढांक पट्टी की नंदपुर स्थित पटवारी चौकी पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरना देकर नगर निगम का विरोध जताया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भाबर क्षेत्र की उपेेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार भाबर की जनता बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्या से जूझ रही है। सरकार का ध्यान समस्याओं के समाधान पर नहीं है। सरकार से समस्याएं तो ठीक हो नहीं पाई हैं, ऊपर से कोटद्वार भाबर की ग्रामीण जनता पर नगर निगम थोपा जा रहा है। सरकार ने क्षेत्र के सभी विकास कार्य ठप कर रखे हैं, ऐसे में अब सरकार ग्रामीणों को टैक्स के बोझ तले दबाने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, यतेंद्र सुंद्रियाल, रेखा सकलानी, मधुसूदन नौटियाल, लता डबराल, इंदू कैंथोला, पितृशरण जोशी, दर्शन सिंह नेगी, वाणी विलास, देवेंद्र नेगी व अजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें