फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव में कण्वाश्रम से जुड़ी चित्रकारियां रहेंगी खास आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वाश्रम (कोटद्वार)। महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम में बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले वसंत महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कण्वाश्रम वसंत पंचमी मेला समिति की ओर से कण्वाश्रम को सजाने और संवारने का कार्य शुरू हो गया है। इस बार लोगों को कण्वाश्रम में दीवारों और पत्थरों पर महर्षि कण्व के आश्रम से जुड़ी रंग-बिरंगे चित्र और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। समिति ने महर्षि कण्व के गुरुकुल की तरह कण्वाश्रम को संजाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल ने बताया कि समिति ने इस पौराणिक और ऐतिहासिक कण्वाश्रम में होने वाले बसंत महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। मेले को भव्य रूप देने के लिए लोनिवि, सिंचाई विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा समस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत और निर्माण किया जा रहा है। मेला मैदान की साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। मेले के लिए ललित कला अकादमी आगरा से बुलाई गई टीम के सदस्यों द्वारा बोल्डरों और दीवारों पर ऋषि कण्व, भरत और शकुंतला-दुष्यंत की जीवनी से संबुधित रंग-बिरंगी चित्रकारियां बनाई जा रही हैं, जो इस बार दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के लिए कोटद्वार से भाबर तक जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। वसंतोत्सव 20 से 22 जनवरी तक चलेगा। 20 को महोत्सव का शुभारंभ वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और समापन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें