फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के 40 शोधकर्ता हुए सम्मानित

Sat, 27 Dec 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएचएमएस में शोधकर्ताओं ने शिक्षा, तकनीक एवं प्रबंधन विषय पर प्रस्तुत किए शोध व्याख्यान
विज्ञापन

कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के 40 शोधकर्ताओं ने शिक्षा, तकनीक एवं प्रबंधन विषय पर अपने शोध व्याख्यान प्रस्तुत किए। शोधकर्ताओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संस्थान के सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीईएल के महाप्रबंधक अंबरीश त्रिपाठी ने किया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सोविनियर का विमोचन करते हुए कहा कि वर्तमान में तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। मुख्य वक्ता टेलर्स यूनिवर्सिटी मलेशिया के ङॉ. अंशुल गर्ग ने शिक्षा में तकनीक और प्रबंधन पर कहा कि जब से शिक्षा के साथ तकनीक का मिश्रण हुआ है, इसने युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। एमआईटी मुरादाबाद के डॉ. क्षितिज सिंघल ने भी विचार रखे। लंदन से वर्चुअल जुड़े इंजीनियर अशोक नौटियाल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में गीथव और एआई की नई टैक्नोलॉजी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा के अलावा नरेश थपलियाल, अनुराग सेमवाल, सुरेंद्र जगवान, वीरेंद्र आर्य, हर्षपाल सिंह रावत, प्रवीन त्रिपाठी, विजय पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें