फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार विधानसभा में क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के 124 मतदान केंद्रों पर लोकसभा के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथों पर सुबह छह बजे से मतदाताओं की गहमागहमी बनी रही। लोगों ने लाइन पर लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर वीवीपैट में खराबी आने के कारण लोगों को मतदान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। 18 वर्ष के युवक-युवतियों से लेकर 90 वर्ष तक के वृद्ध जनों ने मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले सुबह छह बजे से कोटद्वार के मतदान केंद्रों में जागरूक मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। सात बजे मतदान शुरू होने तक मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइन लग गई। पोलिंग बूथ से मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन से बीप की लंबी आवाज आने के साथ ही ठीक सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह सात से नौ बजे तक कोटद्वार विधानसभा में 10.08 प्रतिशत मतदान हुआ। नौ से 11 बजे तक 25.97 प्रतिशत, 11 से एक बजे तक 38.87 प्रतिशत और एक से तीन बजे तक 51.58 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन में गर्मी और लंच टाइम होने के कारण पोलिंग बूथ पर बहुत कम मतदाता ही रहे, लेकिन शाम को करीब चार बजे से एक बार फिर से मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई, जिससे देर शाम तक मतदान हुआ।

उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर चला सघन चेकिंग अभियान
कोटद्वार। लोकसभा चुुनाव में सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर कौड़िया में नजीबाबाद की ओर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। बृहस्पतिवार को एसआई किशन दत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान कौड़िया चेकपोस्ट पर जमे रहे। उन्होंने नजीबाबाद से आने वाले सभी वाहनों और उनमें सवार सभी लोगों की तलाशी ली। हालांकि शाम तक चेकिंग में किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन


युवाओं और बुजुर्गों में रहा खासा उत्साह
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव को लेकर पहली बार मतदान करने के लिए लाइन पर लगे युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं 80 से 90 वर्ष के बुजुर्ग भी पूरे जोश के साथ मतदान करने पहुंचे। शिब्बूनगर निवासी 90 वर्षीय जानकी देवी का कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सीनियर सिटीजन के नाते उन्हें पहले मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पीठासीन अधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें