फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में प्रतीका ने बताए महिलाओं के अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा’ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने अपने भाषणों में महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी और पेंटिंग में महिलाओं के जीवन को उकेरा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रेखा सेमवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा मिटाओ’ का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस तिथि को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1999 में मान्यता दी थी। उन्होंने छात्राओं और उनके अभिभावकों से महिला हिंसा के विरोध में आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतीका बलूनी ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय और सुयश कुलाश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनुभि रावत ने पहला, निकिता रावत ने दूसरा और साक्षी रावत और शशांक राणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में रोशनी गुसाईं, सुरभि पंवार, दिया नेगी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मी रावत, प्रशांत तिवारी, सोनिया, सारिका, आशीष, पंकज नेगी, सरिता, प्रीति रावत, प्रमिला, संगीता, आशा, हिमानी, निर्मला बिष्ट, कामिनी, बीना चंदोला आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें