फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी के प्रयास के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बेलाडाट चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़ने के प्रयास के मामले में बैंक की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते एक दिसंबर की रात चोरों ने एसबीआई के बेलाडाट स्थित एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। सूचना के बाद कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने मौका मुआयना किया। इस दौरान एटीएम के नीचे का ढक्कन मुड़ा हुआ मिला। सोमवार को एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम इंचार्ज महेश पाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एटीएम को तोड़ने के प्रयास के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की गई, लेकिन एटीएम का सीसीटीवी खराब पड़ा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें