फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को दी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम के तहत झंडाचौक में ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए हर माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के दलदल में फंस चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन में राष्ट्र भावना जागृत होगी। उन्होंने सेवादल को पार्टी की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से सेवादल का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेने की अपील की। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, गीता नेगी, कृष्णा बहुगुणा, कुसुम असवाल, प्रवेश रावत और हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें