फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि बैजरो के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। ठेकेदार संघ अदालीखाल के ठेकेदारों, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि बैजरो के कार्य क्षेत्र परिवर्तित करने का विरोध किया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर पूर्व की व्यवस्था को यथावत रखने की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि बैजरो के अंतर्गत लैंसडौंन विधानसभा के नैनीडांडा और श्रीनगर विधानसभा का थलीसैंण चौथान व चौपडाकोट क्षेत्र आता है। मुख्य अभियंता पौड़ी ने जारी आदेश में लैंसडौंन विधानसभा के समस्त क्षेत्र को लोनिवि लैंसडौंन में शामिल कर दिया है, जिसमें नैनीडांडा विकासखंड भी शामिल है। जबकि श्रीनगर विधानसभा का समस्त क्षेत्र चौथान चोपड़ा को लोनिवि पाबौ और चौबटाखाल विधानसभा के समस्त क्षेत्र लोनिवि बैजरो में शामिल करने का आदेश पारित किया है। नैनीडांडा की प्रमुख, जनप्रतिनिधियों व ठेकेदार संघ के साथ ही अन्य ब्लॉकों के ग्रामीणों ने आदेश का विरोध किया है। नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल और ठेकेदार संघ के सचिव विजयपाल नेगी ने कहा कि अभी तक नैनीडांडा के समस्त सड़क बैजरो डिवीजन से संचालित होती थी, जो तहसील धुमाकोट से मात्र 40 किमी दूर है, लेकिन लैंसडौन तहसील से इनकी दूरी 150 किमी है। यही स्थिति थलीसैण ब्लॉक में भी है। जनता व ठेकेदारों को 100 किमी दूर पाबौ निर्माण खंड जाना पड़ेगा। बच्चीराम ढौडियाल, दिनेश रावत, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यथा स्थिति बनाए रखने की मांग की है। उधर, लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने नए परिसीमन के आदेश की पुष्टि की है। कहा कि इस पर विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें