फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से निर्धारित किराया ही वसूलें ऑटो चालक: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने सोमवार को ऑटो यूनियन और जीप टैक्सी यूनियन की बैठक में पुलिस कार्ड अनिवार्य रूप से गले में लटकाने और परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया ही सवारियों से लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में ऑटो चालकों की बैठक में सीओ जेआर जोशी ने कहा कि सभी ऑटो में कोतवाल, सीओ और कोतवाली के नंबर अनिवार्य रूप से लिखे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अब वाहनों के कागजों की फोटो कॉपी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चालकों को परिवहन विभाग की निर्गत किराया सूची के अनुसार ही सवारियों से किराया वसूलने और माह में एक बार एसोसिएशन की बैठक अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि यदि मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली, तो ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें