फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थगित कर काम पर लौटे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन वर्दी के लिए मांग कर रहे उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को तहसीलदार के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार महासंघ की कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले छह दिन से वर्दी की मांग को लेकर कर्मचारी कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को तहसीलदार सीएस रावत ने कर्मचारियों को उनकी मांगों का पूूूरा करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार सीएस रावत ने कहा कि कर्मचारियों को जल्द ही एक वर्दी दी जाएगी। इसके बाद दूसरी वर्दी बजट आने के बाद कर्मचारियों को दी जाएगी। वार्ता में महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, अनीता देवी, संजय सिंह, साबर सिंह रावत, गिरीश चंद्र, घन्ना लाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें