फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखरौ रेल पुल का पुस्ता ढहा,एक बार फिर रेल सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बृहस्पतिवार की रात बादल फटने के बाद आई बाढ़ से नवनिर्मित सुखरौ रेल पुल का एक पुस्ता ढह गया। इससे नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच एक बार फिर रेल सेवाएं ठप हो गई हैं। शुक्रवार को जैसे ही रेलवे प्रशासन को सुखरौ रेल पुल का पुस्ता ढहने की खबर लगी, उसने नजीबाबाद पैसेंजर समेत गढ़वाल एक्सप्रेस को नजीबाबाद में ही रोक लिया। अधिकारियों की मानें तो पुस्ता निर्माण के बाद ही रेल संचालन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष जुलाई में आई सुखरौ नदी की बाढ़ में सुखरौ रेल पुल के पिलर बह जाने से कोटद्वार की रेल सेवाएं कई महीने बंद रहीं। बृहस्पतिवार को उफनाई सुखरौ नदी ने एक बार फिर रेल पुल का पुस्ता लील लिया। इसके चलते कोटद्वार की सभी रेल सेवाएं ठप कर दी गई हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके पांडे ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल ने रेल सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। पुस्ता निर्माण के बाद ही रेल सेवाओं का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें