फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार शहर और भाबर में आपदा से 350 परिवार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार और कण्वाश्रम के जंगलों में बादल फटने से आई आपदा से कोटद्वार तहसील के 350 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार की रात छह घंटे में कोटद्वार क्षेत्र में 245 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यही बारिश आपदा का सबब बनी। उन्होंने नदी नालों के किनारों पर रहने वालों से बरसात के दिनों में सतर्क रहने की बात कही। जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कोटद्वार क्षेत्र में 350 परिवारों के आपदा प्रभावित होने की जानकारी दी गई। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि भारी बारिश से आई बाढ़ से रिफ्यूजी कालोनी में दो, मानपुर गांव में दो और नया गांव बलभद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। विकास खंड द्वारीखाल क्षेत्रांतर्गत रामा गांव में मकान की दीवार ढहने से एक किशोरी की मौत हुई है। बताया कि जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कोटद्वार शहर के साथ ही भाबर के सभी आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार 350 परिवार आपदा से प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों को धर्मशालाओं, गुरुद्वारा और शीतलपुर सिगड्डी पंचायत घर में बनाए गए कैंपों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें