फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का कान्वेंट स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की ओर से आयोजित अंडर-19 अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल चैंपियन रहा। कान्वेंट स्कूल ने फाइनल में श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पदमपुर स्थित विद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइलन मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में कान्वेंट स्कूल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को एक गोल से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज एकेडमी को एक गोल से हराया।
शाम को कान्वेंट स्कूल और एसजीआरआर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के पहले हाफ में कान्वेंट स्कूल के स्ट्राइकर संदीप रावत ने पहला गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद एसजीआरआर के आर्यन ने एक गोल मारकर स्कोर बराबर पर ला दिया। इसके बाद कान्वेंट स्कूल के संदीप रावत और पुलकित ने एक एक गोल मारकर अपनी टीम को तीन गोल की बढ़त दिला दी। सेकेेंड हाफ में एसजीआरआर ने मैच में वापसी के प्रयास किया, लेकिन कान्वेंट के खिलाड़ी संदीप ने चौथा गोल मारकर अपनी टीम के हौसले बुलंद कर दिए। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल ने प्रतियोगिता 04-01 से जीत ली।
विज्ञापन

निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर कान्वेंट के संदीप रावत को गोल्डन बूट, अर्पण रावत को गोल्डन गलब्स और एसजीआरआर के अलंकृत नेगी को उदयमान खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक फादर टीजे जोश, फादर जॉन, प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें