सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के गवांणी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला पहाड़ी से गिरकर घायल हो गई। सतपुली के एक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गवांणी के उप प्रधान त्रिलोचन प्रसाद नवानी ने बताया कि गवांणी निवासी रोशनी देवी पत्नी भगवती प्रसाद नवानी गांव की महिलाओं के साथ सुबह जंगल में घास लेने गई थी। पहाड़ी पर घास काटते वक्त पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। रोशनी के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।