फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा पुलिस ने 149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दुगड्डा में तस्करी के जरिए कोटद्वार लाई जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप पकड़ी में है। पुलिस ने 149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पकड़ी है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसमें संलिप्त बोलेरो पिकअप वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप डाडामंडी से कोटद्वार लाई जा रही थी।
विज्ञापन

कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार देर रात दुगड्डा बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही एक बुलेरो पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पकड़ी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटद्वार लाया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कोटद्वार कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। गिरफ्तार युवकों में सुनील कुमार निवासी ग्राम लोसन (डाडामंडी ), तहसील लैंसडौन और मनोज ग्राम मलारा (घेरूवा) तहसील सतपुली शामिल हैं। टीम में कोतवाली यूएस जिमिवाल के साथ दुगड्डा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही अरविंद तोमर, अनुज कुमार, महेंद्र कुमार, राजीव कुमार, लोकेंद्र भंडारी, विनीत व आनंद प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें