फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रचार के अंतिम दिन रहा शक्ति प्रदर्शन का दौर, जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 18 नवंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन मेयर पद के लिए सभी प्रत्याशियों ने नगर क्षेत्र में रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशियों ने जनसभाएं कर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। हर सड़क पर रैलियों के कारण लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से ही प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह भाबर और सनेह क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करने के बाद दोपहर बाद राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता काफिले के रूप में नगर में पहुंचे। कोटद्वार में निर्दलीय प्रत्याशी विभा चौहान, कांग्रेस की हेमलता नेगी और भाजपा प्रत्याशी नीतू रावत ने अपने समर्थकों के साथ नगर, भाबर और सनेह क्षेत्र में रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के बाद दोपहर दो बजे मालवीय उद्यान में जनसभा का आयोजन किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी विभा चौहान ने अपने समर्थकों के साथ देवीरोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट से रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने भाबर, सनेह और नगर क्षेत्र में रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। निर्दलीय प्रत्याशी शशि नैनवाल ने भी शहर में रैली निकाली। शक्ति प्रदर्शन और रैलियों के कारण देवीरोड, नेेशनल हाईवे से लेकर पदमपुर रोड तक जाम लगा रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें