फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी लाइफ लाइन चिलरखाल-लालढांग मार्ग बनवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-36 में शामिल आठ गांवों के लोगों ने चुनाव में बड़े-बड़े वायदे और आश्वासन देकर जाने वाले प्रत्याशियों और राजनेताओं से केवल एक ही बात की है कि वे चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग को पक्का बनवा दें। उनके क्षेत्र का विकास अपने आप हो जाएगा।
विज्ञापन

नवसृजित नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर-36 लोकमणिपुर में क्षेत्र के आठ राजस्व गांव जयदेवपुर, मंदेवपुर, भवानीपुर, भूदेवपुर, दलीपपुर, लोकमणिपुर, गंदेरियाखाल व किशनदेवपुर को शामिल किया गया है। जयदेवपुर, मंदेवपुर, भवानीपुर, भूदेवपुर, दलीपपुर जहां अब तक पृथक ग्राम पंचायत जयदेवपुर के रूप में वजूद में थे, वहीं लोकमणिपुर, गंदेरियाखाल, किशनदेवपुर ग्राम पंचायत लोकमणिपुर का हिस्सा रहा है। वर्तमान में इस वार्ड की आबादी करीब 3600 के पार है, जिसमें 1033 पुरुष और 1026 महिला मतदाता हैं।
स्थानीय निवासी दान सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, पूजा देवी, दुर्गा सिंह मेहरा, नवीन कपटियाल, चंद्र सिंह रावत, राजेंद्र मेहरा, अंकित काला व पंकज कपटियाल का कहना है कि चिलरखाल-लालढांग मार्ग से उनके जनसरोकार जुड़े हैं। वार्ड के आठों गांवों में 80 फीसदी से अधिक लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। काश्तकार पेयजल, सिंचाई, वन्यजीवों की दहशत, आपदा, भूकटाव और जलभराव जैसी समस्याओं को जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहने वाले प्रत्याशी को ही वे अपना पार्षद बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पार्षद प्रत्याशी
राजेंद्र सिंह-भाजपा
जगदीश सिंह-निर्दलीय
कृपाल सिंह-निर्दलीय
गणेश चंद्र जोशी-निर्दलीय
पुष्कर जोशी-निर्दलीय
मंगत राम-निर्दलीय
रणजीत सिंह-निर्दलीय
राजेंद्र प्रसाद-निर्दलीय
संतरेश देवी-निर्दलीय

वार्ड नंबर-36 की भौगोलिक सीमाएं
पूरब दिशा में-श्रीरामपुर, रामदयालपुर की सीमा
पश्चिम में- लैंसडौन वनप्रभाग के जंगल।
उत्तर में-वन विभाग के जंगल।
दक्षिण में-पश्चिमी और उत्तरी झंडीचौड़ की सीमा।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें