फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी गुवाहाटी के छात्र रोहित नेगी को 2.05 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी का छात्र रोहित नेगी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी के कंप्यूटर साइंस के कोटद्वार भाबर निवासी छात्र रोहित नेगी को इंटरनेशनल कंपनी की ओर से 2.05 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। कोटद्वार क्षेत्र में किसी छात्र को मिलने वाला अब तक का यह सबसे बड़ा पैकेज है। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार और कोआर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

भाबर के रामदयालपुर गांव के किसान परिवार के रमेश नेगी और सरिता नेगी अपने बेटे रोहित की सफलता से बेहद खुश हैं। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार ने बताया कि पहले दिन के कैंपस सिलेक्शन में ही रोहित नेगी का चयन इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है, जिसमें कंपनी की ओर से उसे 2.05 करोड़ का पैकेज ऑफर किया गया है। उसके चयन पर गांव में खुशी की लहर है। नगर निगम के पार्षद राकेश बिष्ट, सुखपाल शाह, जगदीश मेहरा, अमित नेगी, विवेक शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश धूलिया, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र भारद्वाज, राममोहन शुक्ला, मंदिर समिति के पूर्व संयोजक विमल प्रसाद शुक्ला ने रोहित की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें