कोटद्वार। मानसून सत्र समाप्ति के बाद 15 नवंबर को कार्बेट टाइगर रिजर्व का सोना नदी वन्य जीव विहार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को अदनाला रेंज में वतनवासा प्रवेश द्वार को खोल दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर अभी रात्रि विश्राम नहीं हो सकेगा। केवल दिन के भ्रमण के लिए वन्यजीव विहार को खोला गया है।
उपप्रभागीय वनाधिकारी अदनाला रेंज एलआर नाग ने बृहस्पतिवार को दिन के भ्रमण पर जाने वाली जिप्सी को गेट से प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार दिन में भ्रमण के लिए 15 जून तक खुला रहेगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अदनाला रेंज नवीन चंद्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी प्लेन रेंज महावीर सिंह नेगी, उपराजिक अधिकारी गुड्डू सिंह नेगी, मुकेश, वन दरोगा इंद्र सिंह बिष्ट, देवेश जुयाल, जितेंद्र सिंह नेगी, भारत सिंह, वन आरक्षी सूरज सिंह रावत, अनिल कुमार, पूनम पाल व बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-फोटो