फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को पॉलिथीन मुक्त करने का अभियान महज खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर को पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकॉल मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अभियान खानापूर्ति तक सिमट गया है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि पॉलिथीन मसले पर बड़ी कार्रवाई थोक विक्रेताओं पर होनी चाहिए। उन्होंने कई थोक विक्रेताओं और उनके गोदामों का पता निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सूबे में पॉलिथीन के प्रयोग को एक अगस्त से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम कोटद्वार भी प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकॉल के प्रयोग के खिलाफ नगर में अभियान चला रहा है, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठने लग गए हैं।
अभियान के नाम पर बृहस्पतिवार को भी नगर निगम प्रशासन की टीम ने गोखले मार्ग, स्टेशन रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान फड़ लगाकर सब्जी फल बेचने वाले 22 व्यापारियों से सात किलो पॉलिथीन बरामद की गई। संबंधित दुकानदारों से 11 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की टीम में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, विनोद कुमार, रोशन सिंह नेगी, वीर सिंह घांघट, धीरज आदि शामिल रहे। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी का कहना है कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। होलसेलर और रिटेलर दुकानों में भी छापे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें