फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में उतराखंड ग्रामीण बैंक में खुला आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (यूजीबी) में आधार सेवा केंद्र खोल दिया गया है। आधार सेवा केंद्र में दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, जयहरीखाल आदि ब्लॉक के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी और उन्हें अब कोटद्वार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

मोती बाजार स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा बैंक में आधार सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। बैंक ने संजीवनी विकास फाउंडेशन (विहार) के साथ दिसंबर 2017 को एग्रीमेंट किया था। फाउंडेशन ने ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति कर बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन 10-15 आधार कार्डों का पंजीकरण किया जा रहा है। यूजीबी के शाखा प्रबंधक संदीप कुकरेती ने बताया कि आधार सेवा केंद्र में नि:शुल्क नवीन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, जबकि आधार संशोधन के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आधार के प्रिंट आउट के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आधार खोने पर 30 दिन बाद पुन: आवेदन किया जा सकेेगा। कहा कि आवेदनकर्ता के फार्म की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें