फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीरझ् के पहले दिन 60

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती के पहले दिन उत्तरकाशी जिले और टिहरी की नरेंद्रनगर तहसील के युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए दमखम दिखाया। इसमें 4018 में से मात्र 608 युवाओं ने ही सेना में पहुंचने के लिए दौड़ की पहली सीढ़ी पार की।
विज्ञापन

मंगलवार को सेना भर्ती निर्देशक कर्नल आरएस चट्ठा के मार्गदर्शन में तड़के दो बजे से कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में उत्तरकाशी जिला और नरेंद्रनगर तहसील के 4721 युवा एकत्र हुए। इसमें से प्रारंभिक ऊंचाई जांच में 703 युवा बाहर हो गए। सुबह छह बजे से शुरू हुई दौड़ में 4018 युवाओं ने भर्ती होने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन निर्धारित पांच मिनट में पूरी की जाने वाली 1600 मीटर की दौड़ में अधिकतर युवा दौड़ पूरी नहीं कर पाए। 608 युवा दौड़ पूरी कर आगे की प्रक्रिया में शामिल हुए।
लंबी कूद में सभी युवा पास हो गए, लेकिन कुछ युवा बिम खींचने में फिसड्डी साबित हुए। भर्ती की प्रक्रिया शाम तक चलती रही।

आज होगी इस क्षेत्र की भर्ती
चार अप्रैल को टिहरी गढ़वाल जिले की घनसाली, देवप्रयाग, प्रतापनगर, जाखनीधार, टिहरी और धनौल्टी तहसील की भर्ती होगी। तड़के दो बजे युवा काशीरामपुर तल्ला स्थित ग्राउंड में एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें