फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे डा. शक्तिशैल कपरवाण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गत दिवस शहर में महारैली निकालने के बाद नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने मंगलवार से तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन और क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि अब गांव बनाम निगम की सीधी लड़ाई शुरू हो गई है। जहां सत्तारूढ़ दल शासन और प्रशासन के बल पर फिर से नगर निगम बनाने की साजिश में जुट गया है, वहीं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संघर्ष का मार्ग शुरू कर दिया है।
डा. कपरवाण के समर्थन में समिति के संयोजक प्रवेंद्र रावत, ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, बृजपाल सिंह नेगी, बुद्धिप्रकाश, दीपक पांडे, महामंत्री गोविंद डंडरियाल, समिति के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, हरीश घिल्डियाल, गजेंद्र तिवारी, विजेयश्वरी झिकंवाण, इंदु देवी, अनुसूया सेमवाल, मनोज रावत, वीरेंद्र थलेड़ी, कीरत सिंह, सुलतान सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, संदीप सुंद्रियाल, मनोज जदली, भारत सिंह रावत, विकास घिल्डियाल और सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें