फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विप्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दूल्हा, दुल्हन समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला हाईवे पर पय्या गांव के समीप एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार नव विवाहित दंपति समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी ने बताया कि यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम मागथा से 14 बीघा ऋषिकेश जा रही एक स्विप्ट कार सुबह पौने दस बजे पय्या गांव के समीप एक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर एसडीएम किशन सिंह नेगी, तहसीलदार सुरेश चंद्र डबराल, लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कठैत, नीलकंठ चौकी प्रभारी रणवीर चंद्र रमोला भी मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घटनास्थल पर आकस्मिक सेवा वाहन के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। बाद में प्रशासन की टीम ने घायलों को अपने वाहनों से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में कमलेश (28) पुत्र चमनलाल, उनकी पत्नी सोनिया (25) निवासी ग्राम मागथा यमकेश्वर, साहिल (15) पुत्र दिनेश चंद्र, उसकी बहन साक्षी (12), सुमित (22) पुत्र जवाहर सिंह, उसका भाई कौशल (19) निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश शामिल हैं। घायलों ने बताया कि 22 फरवरी को कमलेश ओर सोनिया की शादी थी। शनिवार शाम को सोनिया के घर पर द्वार बाट (पूजा) की रस्म होनी है। पूजा में शामिल होने के लिए नव विवाहित दंपति और लड़की पक्ष से आए लोग मागथा से ऋषिकेश जा रहे थे। रास्ते में दिउली से पांच किमी पहले पय्या गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एसडीएम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें